Actress Payal Rajput Crying Video Viral: एक्ट्रेस पायल राजपूत के साथ एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना हुई है। वह अपनी फिल्म 'फर्स्ट टाइम 01-01-01' के प्रमोशन इवेंट में मीडिया से बात कर रही थीं। इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए वह बिलखकर रो पड़ीं। आंसुओं की धार ऐसी बही कि वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया। एक्ट्रेस को स्टेज छोड़कर जाना पड़ गया।