Abhishek Malhan Nikki Tamboli Fight: अमेजन MX प्लेयर के हिट रियलिटी शो बैटलग्राउंड 2 में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शो का पारा हाई करने रियलिटी शो की स्टार निक्की तंबोली एंट्री करने वाली हैं. कहा जा रहा है वो मेंटर बनकर आ रही हैं. निक्की ने आते ही चारों मेंटर्स से पंगा ले लिया है. खासतौर पर फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) उनके निशाने पर हैं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें निक्की और अभिषेक के बीच बहसबाजी होती दिख रही है.