Shadab Jakati Jewelry Showroom Inauguration : सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पिछले कुछ महीने के भीतर उनके ऊपर चौथी एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, रविवार को उन्होंने हापुड़ रोड स्थित वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग में अपने नए ज्वेलरी शोरूम 'जकाती ज्वेलर्स' का उद्घाटन किया, लेकिन यह कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति के बिना ही आयोजित किया गया। आरोप है कि उद्घाटन के नाम पर शादाब जकाती ने रोड शो निकालकर करीब 2 हजार लोगों की भीड़ जुटा ली। इससे इलाके में न केवल अफरा-तफरी मची बल्कि भीषण गर्मी में ट्रैफिक जाम हो गया।