Paan Ka Danthal Ke Fayde: पान का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा-पाठ, पान बनाने और कुछ पारंपरिक घरेलू नुस्खों में किया जाता है. पान का पत्ता खाने के बाद अक्सर उसका डंठल फेंक दिया जाता है, लेकिन पारंपरिक तरीकों में इसे भी काम का माना जाता है. कुछ लोग पान के पत्ते और डंठल का इस्तेमाल पेट की परेशानी, मुंह की सफाई और सर्दी-खांसी जैसी दिक्कतों के लिए करते हैं. .पान के पत्तों के साथ इसके डंठल का इस्तेमाल भी कई पारंपरिक घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है. माना जाता है कि पान के डंठल को अजवाइन या सौंफ के साथ पानी में उबालकर तैयार किया गया काढ़ा पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है . खासकर पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी दिक्कतों के लिए लोग इस तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. पर ध्यान रखें , हर व्यक्ति के शरीर पर इनका असर एक जैसा नहीं होता. इसलिए पेट की परेशानी लगातार बनी रहे तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना लें...Paan Ka Danthal Ke Fayde: Konsi Bimari Thik Hoti Hai,Sardi Khasi aur Gas Ka Ilaj