Kanya Pujan gift ideas 2026:नवरात्रि के नौ दिनों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, लेकिन अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का खास महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं और उन्हें भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा देते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि कन्या पूजन की तैयारी कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि कंजकों को क्या गिफ्ट दें, तो यह वीडियो आपके लिए है। इसमें जानिए छोटी बच्चियों के लिए कुछ ऐसे शानदार, प्यारे और उपयोगी गिफ्ट आइडियाज, जिन्हें पाकर वे खुश हो जाएंगी। इन गिफ्ट्स को आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं और कन्या पूजन को खास बना सकते हैं।