क्या आपको बार-बार प्यास लगती है, पेशाब ज्यादा आता है या बिना किसी वजह के वजन तेजी से घट रहा है? ये डायबिटीज के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इस वीडियो में जानिए डॉ. सौरव गुप्ता से डायबिटीज के 3 अहम लक्षण, किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए और समय पर जांच व इलाज क्यों जरूरी है। लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें और अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।