Matri Navami Kab Hai 2026: मातृ नवमी 2026 की तारीख पंचांग के अनुसार,आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। नवमी तिथि का समापन 5 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। मातृ नवमी 4 अक्टूबर 2026, रविवार को रहेगी। मातृ नवमी 2026 श्राद्धकर्म का समय श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने के लिए कुतुप, रौहिण का समय सबसे उत्तम माना गया है। अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्धकर्म संपन्न करना लेना चाहिए। मातृ नवमी के दिन अपराह्न काल दोपहर 1 बजकर 39 मिनट से दोपहर 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। वहीं कुतुप मुहूर्त का आरंभ दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर और समाप्त दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर होगा। रौहिण मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।Matri Navami Kab Hai 2026: Shraddh Muhurt,Kin Purvajo Ka Kare Tarpan ?