Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका संतान की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं के द्वारा रखा जाता है। इस व्रत से जुड़े नियम क्या हैं और इस दिन आपको क्या करना चाहिए क्या नहीं, जितिया व्रत में दातून करना चाहिए या नहीं? बाल धोना चाहिए या नहीं? और क्या इस दिन नाखून काट सकते हैं? अगर आप भी जितिया व्रत रख रही हैं, तो इन सवालों को लेकर आपके मन में भी असमंजस जरूर होगा। तो चलिए जानते हैं, इन चीजों को लेकर क्या मान्यताएं प्रचलित हैं।