Arbi Sabji For Radha Rani: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी की ही तरह राधा अष्टमी का त्योहार भी बेहद खास माना जाता है। यह दिन किशोरी जी को समर्पित है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा रानी का जन्म (प्रकटोत्सव) हुआ था। इस दिन अरबी की सब्जी का भोग लगाया जाता है,ऐसे में चलिए बताते हैं कि बिना लहसुन और प्याज के बनाएं स्वादिष्ट, सूखी और मसालेदार अरबी की चटपटी सब्जी। यह रेसिपी बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है। कुरकुरी अरबी में मसालों का ऐसा स्वाद मिलेगा कि हर कोई बार-बार खाने की फरमाइश करेगा।