Jitiya Vrat Puja Samagri List 2026: इस साल जितिया व्रत 3 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। यह व्रत हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस शुभ दिन पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत तीन दिनों तक चलता है, जिसकी शुरूआत नहाय-खाय के साथ होती हैं। अगले दिन महिलाएं पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। फिर सूर्योदय के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करती हैं। मान्यता है कि, इस व्रत को करने से परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता भी बनी रहती है। हालांकि, जितिया व्रत की पूजा हमेशा संपूर्ण विधि-विधान और पूजा सामग्री के साथ करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए इसकी पूर्ण सामग्रियों को जानते हैं।Jitiya Vrat Puja Samagri List 2026: Jitiya Vrat Nahay Khay,Otgan,Puja,Parana Mein..