Yogini Ekadashi Vrat Katha 2026: इस योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई और 11 जुलाई को है. 10 जुलाई को गृहस्थ लोग योगिनी एकादशी का व्रत रखेंगे, जबकि 11 जुलाई को वैष्णव लोग योगिनी एकादशी व्रत रहेंगे. वैदिक पंचांग के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस बार आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि 10 जुलाई को सुबह 8:16 बजे से लेकर 11 जुलाई को सुबह 5:22 बजे तक रहेगी. गृहस्थ लोग योगिनी एकादशी व्रत का पारण 11 जुलाई को 01:50 पी एम से 04:36 पी एम तक करेंगे, वहीं वैष्णव लोग व्रत का पारण 12 जुलाई को सुबह 05:32 बजे से सुबह 08:18 बजे तक कर सकते हैं. व्रत के दिन पूजा के समय व्रती को योगिनी एकादशी व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए. इससे स्वर्ग की प्राप्ति होती है और 80 हजार ब्राह्मणों को भोज कराने के बराबर पुण्य लाभ मिलता है.Yogini Ekadashi Vrat Katha 2026: Yogini Ekadashi Vrat Puja Se Kya Fal Milta Hai ?