Swine Flu Treatment : मौसम बदलते ही गले में खराश, बुखार और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं लेकिन जब तेज बुखार के साथ खांसी और कमजोरी कई दिनों तक बनी रहे, तो मन में सवाल उठता है कि कहीं यह स्वाइन फ्लू तो नहीं? स्वाइन फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। ज्यादातर मामलों में मरीज कुछ दिनों में ठीक होने लगता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण लंबे समय तक बने रह सकते हैं। चलिए बताते हैं कि स्वाइन फ्लू कितने दिन में ठीक होता है और इसमें क्या खाना चाहिए.