Sote Samay Hath Sunn Ho Jana: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात में सोते समय अचानक हाथ सुन्न पड़ जाता है और उंगलियों में झनझनाहट होने लगती है? कई बार लोग हाथ को हिलाकर या सोने की पोजीशन बदलकर दोबारा सो जाते हैं. कभी-कभार ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे नसों पर दबाव से लेकर कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.हाथ सुन्न होने की सबसे आम वजह गलत तरीके से सोना होती है. अगर आप हाथ के नीचे सिर रखकर सोते हैं या हाथ को शरीर के नीचे दबा लेते हैं, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहने से हाथ में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होने लगती है. ऐसे में सोने की पोजीशन बदलने और हाथ को आराम देने से परेशानी कम होती है.Sote Samay Hath Sunn Ho Jana: Sote Samay Hath Sunn Ho Jane Ka Karan,Kaise Thik Kare ?