'बिग बॉस OTT 2' फेम पलक पुरसवानी ने बिजनेसमैन रोहन खन्ना से शादी कर ली है। उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर में शांत ईशा योग सेंटर में आदि योगी मूर्ति के सामने फेरे लिए। लाल लहंगे में पलक का रॉयल ब्राइडल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। अविनाश सचदेव से ब्रेकअप के बाद पलक ने रोहन का हाथ थामा है। देखिए इस खूबसूरत शादी की पहली झलक!