Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 6 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल स्थित अपने घर में बेहद सादगी के साथ शादी रचाई. इस प्राइवेट सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए. हालांकि, शादी को लो-प्रोफाइल रखा गया, लेकिन अब इस समारोह से जुड़ी एक खास चीज सुर्खियां बटोर रही है. वह है आमिर खान की ओर से गौरी स्प्रैट को दी गई बेहद खास वेडिंग रिंग. क्या है इस अंगूठी में खास चलिए बताते हैं...