Namita Thapar Controversy Explain: नमाज के फायदे पर वीडियो पोस्ट करने के बाद शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उन्होंने खुलकर बताया कि उन्हें और उनकी मां को अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. नमिता ने कहा कि वह एक हेल्थ प्रोफेशनल हैं और सभी धार्मिक प्रथाओं के फायदे पर बात करती रही हैं. इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बढ़ती असहिष्णुता और ट्रोलिंग की संस्कृति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.