Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Death: मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बी.कॉम करने वाली हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का मंगलवार देर रात अचानक निधन हो गया। गाजियाबाद स्थित उनके घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं।rnrnगिरने से उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई और खून बहने लगा। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।rnrnपरिवार के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। दिव्यांका घर पर ही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह फर्श पर गिर गईं। छोटे भाई दीपांशु जब तक उनके पास पहुंचे, तब तक उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था।