Mohini Ekadashi 2026 Upay: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मोहिनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत रखने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति के पुराने पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। खास तौर पर आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन किया गया दान बेहद फलदायी माना जाता है।