Met Gala 2026:भाविता, शनेल (Chanel) की पहली भारतीय एंबेसडर के तौर पर मेट गाला के रेड कार्पेट पर उतरी थीं. उनका लुक उम्मीद से बिल्कुल अलग नजर आया. उन्होंने रेड कार्पेट के लिए न तो कोई भारी ड्रेस पहनी थी और न ही कोई स्टेटमेंट जूलरी. उनका लुक बिल्कुल सड़क पर चलती किसी आम लड़की जैसा था. उन्होंने मेट गाला 2026 रेड कार्पेट पर डेब्यू करने के लिए पीच कलर के शीयर टॉप के साथ डेनिम-इफेक्ट सिल्क पैंट पहनी थी, जो पहली नजर में जींस जैसी लग रही थी. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक-वाइट स्लिंगबैक शूज कैरी किए थे. मेट गाला जैसे भव्य और हाई-फैशन इवेंट में, जहां सभी आमतौर पर ड्रामेटिक और एक्सपेरिमेंटल आउटफिट्स देखने को मिलते हैं, वहां भविता का ये सादगी भरा अंदाज तुरंत लोगों की नजरों में आ गया. लेकिन ये हर किसी को इंप्रेस नहीं कर पाया.Met Gala 2026: Bhavitha Mandava Debut Look Troll,Chanel First Indian Ambassador Viral Video