Devoleena Bhattacharjee: एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक बार फिर ममता बनर्जी का मजाक उड़ाया और बांग्लादेश के जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा पर गुस्सा निकाला है। हुदा ने हाल ही ममता बनर्जी से बंगाल को भारत से आजाद कराने की मांग की थी। देवोलीना ने ममता का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना देते?