Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की 9 दिनों की रथ यात्रा के दौरान घर पर पूरी तरह सात्विक और पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए। इन 9 दिनों में प्रतिदिन सुबह-शाम भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के सम्मुख घी का दीपक जलाकर आरती करनी चाहिए और महामंत्र "हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे" का जाप करना चाहिए। भगवान को अर्पित किए जाने वाले हर भोग में तुलसी का पत्ता अवश्य रखें, क्योंकि इसके बिना महाप्रभु भोग स्वीकार नहीं करते। इन दिनों घर में आए किसी भी याचक को खाली हाथ न लौटाएं और जितना संभव हो भूखों को अन्न तथा गाय को हरी घास खिलाएं।Jagannath Rath Yatra 2026: 9 Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi,Kya Kha Sakte Hai ?