Hammerhead Worm: मानसून में कई तरह के कीड़े-मकोड़े बाहर निकलते हैं। सांप से लेकर मकड़ी तक। इन कीड़ों से कई लोगों को डर लगता है, लेकिन आपको बता दें कि इनमें से कुछ कीड़े प्रकृति के लिए काफी यूजफुल होते हैं, तो कुछ खतरनाक भी। तस्वीर में जो कीड़ा दिखाई दे रहा है, उसे हैमरहेड वर्म कहते हैं। ये इंसानों पर अटैक तो नहीं करता, लेकिन फिर भी काफी खतरनाक होता है। ऐसे पहुंचाता है नुकसान... हैमर यानी हथौड़ा। इस कीड़े का नाम इसके आकार की वजह से पड़ा है। दरअसल, इसके सिर का आकार हथौड़े जैसा होता है। ये ज्यादातर यूरोप और US में पाया जाता है। इसका मुख्य आहार अर्थवर्म्स (Earthworms) होते हैं। अर्थवर्म्स प्रकृति के लिए काफी फ्रेंडली माने जाते हैं, क्योंकि इनकी वजह से ही पेड़-पौधों की हेल्दी ग्रोथ होती है। पूरा का पूरा इको सिस्टम पौधों पर ही डिपेंड करता है। हैमरहेड अगर अर्थवर्म्स को खाते जाएंगे, तो फूड चेन डिस्टर्ब हो जाएगा।Hammerhead Worm: Hammerhead Kida Kya Hota Hai,Ghar Me Dikhe To Kya Kare ?