Arun Govil: 24 अप्रैल, शुक्रवार। मेरठ सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के प्रदर्शन का ये 15वां दिन था। उम्मीदें कम होती जा रही थी, और संघर्ष लंबा खींच रहा था। तभी, भीड़ के बीच एक ऐसा चेहरा उभरा, जिसे देखते ही सब कुछ थम गया। सांसद अरुण गोविल जैसे ही प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद भीड़ में एक अजीब सी खामोशी छा गई। फिर अचानक एक महिला की सिसकारी सुनाई दी। उसने अपने हाथ जोड़ लिए, उसकी आँखों में आंसू थे।Arun Govil at the Meerut Central Market: People broke down in tears during the women's protest