Rahul Arunoday Banerjee:पॉपुलर बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का रविवार (29 मार्च) को ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास दीघा के तालसारी में डूबने से हुई एक दुर्घटना में निधन हो गया. वह 43 वर्ष के थे. राहुल एक बंगाली सीरियल की शूटिंग के लिए वहां गए थे. जिसके बाद उनके परिवार में उनके बेटे और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस प्रियंका सरकार हैं. राहुल बनर्जी के निधन के बाद उनकी पत्नी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी.चलिए जानते हैं बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के बारे.