Cockroach Janta Party Founder Abhijit Deepke Viral Video: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके इन दिनों भारत में हैं. वह 6 जून को अमेरिका से भारत पहुंचे थे. इसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिजीत दीपके ने कभी रोडीज़ शो के ऑडिशन में हिस्सा लिया था और उस दौरान शो के तत्कालीन होस्ट रघु ने उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया था.