Khan Sir Education & Net Worth: चर्चित टीचर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पटना के मुसल्लहपुर में उनके कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ है. इस हमले के बाद खान सर के छात्र उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. खान सर अपने पढ़ाने के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उनका पढ़ाई का देसी अंदाज काफी चर्चा में रहता है. वो यूपीएससी, एसएससी, पुलिस कांस्टेबल, टीईटी, पुलिस और टीचर भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं. इसके साथ ही खान सर के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई की फीस भी काफी कम है. सस्ती कोचिंग देने के लिए खान सर काफी पॉपुलर हैं.