UK Woman: कुत्ते इंसान के सबसे वफादार साथी माने जाते हैं. घर में पालतू जानवरों के साथ खेलना, उन्हें प्यार करना और उनका चेहरे या हाथ पर चाटना आम बात है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक मामूली-सा डॉग लिक भी जानलेवा साबित हो सकता है? यूके की 52 वर्षीय महिला मनजीत संघा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. जुलाई 2025 में वह एक दिन सामान्य रूप से काम से घर लौटीं, थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रही थीं. लेकिन अगले ही दिन हालात इतने बिगड़ गए कि वह बेहोश हो गईं. उनके हाथ-पैर बर्फ जैसे ठंडे हो चुके थे, होंठ नीले पड़ गए थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.UK Woman: Pet Dog Licking Se Sepsis,Hand Leg Amputation,Symptoms & Treatment