TMKOC Disha Vakani Father Demise: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से घर घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिशा वकानी के पिता भीम वकानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, जो दिग्गज एक्टर रह चुके हैं। भीम वकानी के निधन ने उनके परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। दिशा वकानी के पिता के निधन का कारण अब तक सामने नहीं आया है लेकिन एक्ट्रेस का परिवार शोक में डूबा हुआ है और इस मुश्किल घड़ी में तमाम फैंस दिशा वकानी के साथ खड़े हैं।TMKOC Disha Vakani Father Demise: Bhim Vakani Kaun The,Wife,Kids,Family Details Reveal.