Ajmer Sharif CCTV Video: राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक परिसर में रखी विशालकाय 'बड़ी देग' (कड़ाही) में कूद गया। इस पूरी घटना से वहां मौजूद जायरीनों और दरगाह स्टाफ में हड़कंप मच गया। यह पूरी घटना दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।