Ravi Mohan Crying In Press Conference तमिल हीरो जयम रवि की तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. हालांकि, पिछले कुछ समय से वे फिल्मों के लिए नहीं बल्कि निजी मामलों को लेकर चर्चा में हैं. उनका अपनी पत्नी आरती के साथ विवाद चल रहा है और वह तलाक लेना चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर गायिका केनिशा फ्रांसिस के साथ उनके अफेयर ने इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. तलाक से पहले गायिका के साथ कार्यक्रमों और मंदिरों में जाने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया.