Tamanna Bhatia Home Puja: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों स्पिरिचुअल जर्नी पर हैं. हाल ही में उन्होंने अपने घर पर ईशा योग केंद्र की साध्वियों के साथ लिंग भैरवी देवी पुण्य पूजा का आयोजन कराया. गुलाबी बनारसी साड़ी में सजी तमन्ना पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करती नजर आईं.माथे पर तिलक और चेहरे पर शांति का भाव उनकी भक्ति को बयां कर रहा था.पूजा खत्म होने के बाद भी तमन्ना का मन वहां से उठने को तैयार नहीं था. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि सभी मेहमानों के जाने और मंत्रोच्चार थम जाने के बाद भी वो देवी के सामने बैठी रहीं.