Splitsvilla Season 7 Mayank Pawar Passes Away: मयंक पवार, जो MTV Splitsvilla Season 7 के फेमस चेहरे रहे, अपनी चुलबुली पर्सनालिटी, फिटनेस और स्टाइल के लिए युवा दर्शकों के बीच पहचान बना चुके हैं. मुंबई में जन्मे मयंक ने बचपन से ही डांस, एक्टिंग और परफॉर्मेंस में रुचि दिखाई और जल्दी ही मॉडलिंग और टीवी करियर की ओर बढ़े. Splitsvilla 7 में उनके रोमांचक अंदाज, गेम प्ले स्ट्रैटेजी और डांसिंग स्किल्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर भी मयंक ने अपनी फैन फॉलोइंग बनाई, जहाँ उनके फिटनेस रूटीन, स्टाइलिश फोटोशूट और रोज़मर्रा की लाइफस्टाइल अपडेट्स लाखों फॉलोअर्स के बीच वायरल होती रही, उन्हीं की 37 साल की उम्र में अचानक निधन से फैंस शॉक में हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. जानिए उनके बारें में सबकुछ.