Salman Khan Angry: सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सेहत के बारे में शुरुआती खबरें फैलने लगीं, लेकिन उनके इलाज की देखरेख कर रहे डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए पुष्टि की कि कहानी लेखक की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।हालांकि, परिवार इस बयान के सार्वजनिक होने से कथित तौर पर नाखुश था। परिवार के एक करीबी सूत्र ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए कहा, 'स्वास्थ्य एक निजी मामला है। मीडिया के साथ कोई भी अपडेट शेयर नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी तरह की बात पूरी तरह से परिवार पर छोड़ देना चाहिए, जब भी वे फैंस और शुभचिंतकों को बताना चाहें, बताएं।'