Rangbhari Ekadashi 2026: फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है। इस साल यह पावन तिथि 27 फरवरी को मनाई जाएगी। यूं तो हर एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है, लेकिन रंगभरी एकादशी एकमात्र ऐसी एकादशी है, जिसका संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है। इसलिए, इस दिन शिवलिंग पर गुलाल चढ़ाने का खास महत्व है। ऐसे में चलिए बताते हैं शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं।