Ram Navami 2026: हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था और इसलिए हर साल इस दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है. यह पर्व चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के दिन पड़ता है और इस दिन मां सिद्धदात्री के साथ ही मंदिर व घरों में भगवान राम की पूजा होती है. इस साल रामनवमी का पर्व 26 और 27 मार्च दो दिन मनाया जाएगा. रामनवमी के दिन भगवान राम का पूजन किया जाता है और साथ ही इस दिन घरों में हनुमान जी की पताना फहराने की भी परंपरा है. ऐसे में चलिए बताते हैं कि राम नवमी पर ध्वजा कब और कहां फहराएं,घर में कहां लगाना चाहिए,रंग क्या होगा.Ram Navami 2026: When and Where to Hoist the Flag on Ram Navami-Where Should It Be Placed at Home, and What Color Should It Be?