Rajat Sharma Daughter Wedding: दिग्गज पत्रकार रजत शर्मा इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 3 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटी दिशा अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। भावुक संदेश में उन्होंने लिखा, 'दिशा को एमजे के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करते हुए देखकर गर्व महसूस हो रहा है। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।'