प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है। नोएडा की 35 वर्षीय महिला 15 अगस्त को वृंदावन जाने के बाद से लापता है। वहीं हाथरस का 16 वर्षीय अनुज चौधरी भी करीब तीन महीने से लापता बताया जा रहा है। दोनों परिवारों ने आश्रम तक पहुंचकर अपने परिजनों की तलाश की मांग की है। हालांकि महिला के आश्रम में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अनुज के मामले में पुलिस जांच जारी है।