Surbhi Jyoti Birthday Celebration: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. सुरभि ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं. वो इस साल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. इसी बीच कल, 29 मई को सुरभि ने अपना 38वां बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. बर्थडे पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.