Prateek Yadav Last Post: प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। तड़के अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनकी दो बेटियां भी है। पिछले कुछ समय से प्रतीक और अपर्णा के बीच अनबन और तलाक की खबरें चर्चा में थीं। हालांकि, हाल ही में मार्च के महीने में दोनों अपनी बेटी के साथ आइसलैंड घूमने गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।Prateek Yadav Last Post: Wife Aparna & Kids Iceland Vacation,Flying Fighter Jet Video..