Nirjala Ekadashi 2026: साल में कुल 24 एकादशी होती हैं. इनमें से निर्जला एकादशी को सर्वाधिक फलदायी व पुण्य देने वाली एकादशी कहा गया है. 25 जून को निर्जला एकादशी है. धार्मिक विश्वास है कि जो व्यक्ति पूरे साल किसी भी एकादशी का व्रत नहीं कर पाता है, वो यदि पूरी श्रद्धा और नियमपूर्वक केवल निर्जला एकादशी पर व्रत-उपासना कर ले तो उसे साल की सभी एकादशियों के समान पुण्य मिल सकता है. इस एकादशी का उल्लेख महाभारत और अनेक पुराणों में भी किया गया है. मिलता है. आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं.