mahashivratri 2026:15 फरवरी को महाशिवरात्रि है.महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे बड़ा पर्व है. इस दिन भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और महादेव की कृपा पाते हैं. लेकिन शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली वस्तुओं को लेकर भी शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं.जाने-अनजाने कई बार भक्त शिवलिंग पर ऐसी चीजें चढ़ा देते हैं, जिन्हें चढ़ाना शास्त्रों में वर्जित माना गया है. आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए और क्या नहीं.