Pragya Singh Missing Case : केदारनाथ धाम के दर्शन कर पति संग लौट रही 29 वर्षीय नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में ट्रेन से लापता हो गई। देहरादून से गाजियाबाद आ रही ट्रेन में सफर के दौरान वह अचानक गायब हो गई और छह दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार जहां बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है, वहीं पुलिस भी अब तक यह समझ नहीं पा रही कि आखिर प्रज्ञा ट्रेन से कहां और कैसे गायब हुई।