Ladakh Gen Z Tourist : लद्दाख (Ladakh) में सड़क बंद होने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से बहस करने वाली 25 वर्षीय युवती का वीडियो वायरल होने के बाद अब उसने अपने बयान पर माफी (Forgiveness) मांगी है। युवती (Young woman) ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लद्दाख पुलिस से खेद जताते हुए कहा कि लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहने, जानकारी नहीं मिलने और तनाव के कारण उसने गुस्से में ऐसी बातें कह दी थीं, जिन पर अब उसे पछतावा है।