Kuldeep Yadav Haldi Sangeet Ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शादी का जश्न इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ी जगह मसूरी में जोर-शोर से चल रहा है. कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त और लंबे समय से साथी वंशिका चड्ढा के साथ आज यानी 14 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी काफी भव्य और पारंपरिक तरीके से हो रही है, जिसमें क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम, परिवार और दोस्त शामिल हो रहे हैं.