Khatu Shyam Janmdin Kab Hai 2026: खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन देवउठनी एकादशी के दिन मनाया जाता है। पंचांग अनुसार यह एकादशी तिथि 20 नवंबर की सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 21 नवंबर की सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। तिथि के अनुसार खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन 20 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।यदि आप खाटू धाम नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर भी इस विधि से बाबा का जन्मदिन मना सकते हैं: जन्मोत्सव के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। फिर बाबा श्याम की तस्वीर या प्रतिमा को फूलों से सजाएं। शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और बाबा को इत्र व फूल अर्पित करें। खीर, चूरमा, पंचमेवा और पेड़े का भोग लगाएं। कई भक्त इस दिन बाबा के लिए केक भी काटते हैं और 56 भोग लगाते हैं। परिवार के साथ मिलकर बाबा श्याम के भजन गाएं। श्री श्याम चालीसा का पाठ करें। कपूर और घी के दीपक से बाबा की आरती उतारें और सभी लोगों में प्रसाद वितरित करें।Khatu Shyam Janmdin Kab Hai 2026: 20 Ya 21 November Khatu Shyam Ka Janmotsav Kab,Ghar Par Kaise Manaye ?