Jasmine Sandlas Dehradun Concert Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन सैंडलस परफॉर्म कर रही हैं. इसी बीच दर्शकों के पास लगे बैरिकेड गिर पड़े. जिससे उसके पास बैठे लोग भी जमीन पर गिर गए. ऐसे में वहां मौजूद दर्शक चौंक गए. बैरिकेड गिरने के बाद वहां लोग उठकर भागने लगे, जिसके चलते काफी चिल्लम-चिल्ली हो गई. सिंगर 'वाहे गुरु, वाहे गुरु' कहने लगीं. इसके बाद उन्होंने अपनी सिक्योरिटी टीम को आवाज दी और हालात को संभालने के लिए कहा. सिंगर ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि जो यहां हो रहा है, उसके लिए वह काफी ज्यादा शर्मिंदा हैं.Jasmine Sandlas Dehradun Concert Video: Barricade Mishap Ke Bad Live Show Halts,Singer Reaction..