IPS Couple Wedding : यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए। अंशिका केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, वो पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहन ली। इसके बाद जब बिश्नोई वरमाला पहनाने लगे, तो अंशिका ने सिर झुका लिया। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना- ‘ओ री सखी मंगल गाओ री’… बजता रहा।