Holi 2026: 4 मार्च को किसी भी प्रकार का ग्रहण या सूतक नहीं रहेगा. इसलिए इस दिन सुबह से ही रंग खेलना शुभ माना जाएगा. परंपरा के अनुसार होली का रंग खेलने का सबसे अच्छा समय सुबह से लेकर दोपहर तक होता है. सुबह का समय सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माना जाता है. दोपहर बाद बहुत देर तक रंग खेलना या उधम मचाना सही नहीं माना जाता. इसलिए कोशिश करें कि रंग खेलने का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से दोपहर 12 या 1 बजे तक पूरा कर लें.Holi 2026: Rang Khelne Ka Shubh Muhurat..