Holi 2026: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और पारंपरिक खाने के बिना अधूरा माना जाता है. कई घरों में ठंडाई के साथ भांग भी पी जाती है, जो कुछ समय के लिए उत्साह और फिर इससे हल्का नशा भी हो सकता है. हालांकि अगर मात्रा ज्यादा हो जाए तो अगले दिन सिरदर्द, चक्कर, उलझन, जी मिचलाना और कमजारी जैसी परेशानियां सामने आ सकती है. दरअसल भांग में मौजूद तत्व शरीर और दिमाग पर असर डालते हैं. ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी, थकान और दूसरी समस्याएं भी हो सकती है. वहीं आमतौर पर समय के साथ इन सारी समस्याओं का असर कम हो जाता है, लेकिन सही देखभाल से रिकवरी जल्दी हो सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि भांग के हैंगओवर से रिकवरी कैसे करें.