Madhu Mantena Becomes Father: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' के 50 वर्षीय प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी सुनाई. उन्होंने पोस्ट में अपने पहले बच्चे के स्वागत की जानकारी दी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मधु ने भगवान कृष्ण का आभार जताया. रविवार को मधु ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें भगवान कृष्ण की तस्वीर के साथ नीले रंग में बच्चे के पैर का निशान दिखाया गया. इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं.